Share Market Opening: शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 300.98 अंक चढ़कर 80,549.06 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी 101.85 अंक चढ़कर 24,377.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अदाणी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में सर्वाधिक लाभ रहा।
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार में तेजी देखी गई है। सुबह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर खुले। जहां सेंसेक्स कल के बंद के मुकाबले 120 अंक ऊपर चढ़कर 80,350 तक के आंकड़े पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 33 अंक ऊपर खुला और 24,309 तक पहुंच गया।