फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: लगातार दूसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 934 अंक और निफ्टी 288 अंक बढ़ा, 5.7 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

Tue, 21 Jun 2022 03:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यूरोपीय बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस हफ्ते के दो दिन- सोमवार और मंगलवार को तेजी देखी गई। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉक मार्केट के लिए यह हफ्ता कुछ अच्छी खबरें लेकर आया है। सोमवार के बाद लगातार मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल दर्ज किया गया। जहां सेंसेक्स 934.23 अंक की बढ़त के साथ 52,532.07 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी में 288.65 अंक की बढ़त देखी गई।

विज्ञापन


निफ्टी मंगलवार को 15,638 के आंकड़े पर बंद हुआ। गौरतलब है कि आज शेयर बाजार सुबह ही मजबूती के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स 405.99 अंकों के सुधार के साथ 52003.83 पर खुला था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 117.30 अंक चढ़कर 15467.50 पर खुला। 

5.7 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी कंपनियों में तेजी से सेंसेक्स 934.23 अंक यानी 1.81% चढ़कर 52,532.07 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 1,201.56 अंक यानी 2.32 फीसदी उछलकर 52,799.40 पर पहुंच गया था। निफ्टी 288.65 अंकों यानी 1.88 फीसदी की उछाल के साथ 15,638.80 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 5.77 लाख करोड़ बढ़कर 240.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। सेंसेक्स की 30 में 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। टाइटन सर्वाधिक 5.92 फीसदी लाभ में रही। टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे। सिर्फ नेस्ले ही नुकसान में रही। ब्रेंट क्रूड 1.57% तेजी के साथ 115.9 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

दुनियाभर के बाजारों में भी थमी बिकवाली
जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी रही, जबकि अमेरिका के बाजारों में अवकाश रहा।

स्मॉल-मिडकैप में तेजी

  • बीएसई स्मॉलकैप में 2.99% तेजी रही, जबकि मिडकैप सूचकांक 2.42 फीसदी उछल गया।
  • सेक्टोरल इंडेक्स में तेल-गैस में सबसे ज्यादा 5.96 फीसदी तेजी रही। ऊर्जा सूचकांक में 4.95 फीसदी बढ़त रही।

बाजार काफी संवेदनशील
जियोजित फाइनेंशल सर्विसेज के प्रमुख विनोद नायर ने कहा, जिसों की कीमतों में गिरावट से राहत मिली। वर्तमान में बाजार संवेदनशील बना हुआ है। छोटी घटना भी मौजूदा अस्थिरता को चिंगारी दे सकती है।

विज्ञापन


एफपीआई की लगातार निकासी
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) लगातार निकासी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को कुल 2,701 करोड़ के शेयरों की बिकवाली की।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें