फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में उठापटक; हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, उतार-चढ़ाव जारी

Wed, 12 Mar 2025 09:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुले। शेयर बाजार सूचकांकों ने कारोबार सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की, लेकिन दलाल स्ट्रीट पर उतार-चढ़ाव की वजह से इसमें उठापटक देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 102.66 अंक बढ़कर 74,204.98 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23.60 अंक बढ़कर 22,521.50 अंक पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,823.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,001.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एयरटेल के बाद जियो-स्पेसएक्स में समझौता, भारत में स्टारलिंक हाई-स्पीड इंटरनेट लाने की तैयारी

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



यह भी पढ़ें- एयरटेल और स्पेसएक्स की हुई साझेदारी, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट

विज्ञापन

ऐसी रही बाजार की चाल
प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली, लेकिन व्यापार शुल्क को लेकर अनिश्चितताओं के बीच अत्यधिक अस्थिर वैश्विक रुझानों के कारण जल्द ही ये स्थिर हो गए। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 289.83 अंक बढ़कर 74,392.15 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी 79.5 अंक बढ़कर 22,577.40 पर पहुंच गया। हालांकि, दोनों प्रमुख सूचकांकों में भारी अस्थिरता देखी गई और वे उच्च और निम्न स्तर के बीच कारोबार कर रहे थे।

किसे फायदा, किसे नुकसान?
सेंसेक्स के शेयरों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, जोमैटो, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड के शेयर नुकसान में रहे। वहीं, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और सनफार्मा के शेयर फायदे में रहे।
विज्ञापन


अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा
व्यापार शुल्क पर अनिश्चितताओं के कारण अस्थिर धारणा के बीच शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग स्थिर रहा और एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 87.22 पर कारोबार कर रहा है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.24 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले टूटकर 87.32 पर पहुंच गया। इसके बाद रुपया मजबूत होकर 87.22 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 87.21 पर और सोमवार को 36 पैसे टूटकर 87.31 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें