फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market: शुरुआती बढ़त गंवाकर गिरा बाजार, ऊपरी स्तरों से 700 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 22900 से नीचे

Fri, 14 Feb 2025 09:55 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई

सार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दिखी। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 700 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 22900 से नीचे पहुंच गया। आइए डालते हैं, शेयर बाजार की चाल पर एक नजर।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट दिखी। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स 700 अंकों तक फिसल गया, वहीं निफ्टी 22900 से नीचे पहुंच गया। सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर सेंसेक्स 357.16 (0.46%) अंक गिरकर 75,781.81 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 135.75 (0.59%) अंक गिरकर 22,895.65 पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दो फीसदी तक की गिरावट दिखी।

विज्ञापन


इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बीच भारत-अमेरिका के बीच हुए अहम समझौतों को लेकर घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 344.09 अंक चढ़कर 76,483.06 अंक पर पहुंचा है, जबकि निफ्टी 102.3 अंक की बढ़त के साथ 23,133.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा रुपया भी शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 डॉलर पर आ गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,789.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

रुपया आठ पैसे मजबूत

अमेरिकी मुद्रा के उच्च स्तर से नीचे आने और घरेलू शेयर बाजारों के अनुकूल रुख दिखाने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आठ पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.86 पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ 86.85 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.93 पर बंद हुआ था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें