फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते हैं, न बात करते हैं', अमेरिका में अदाणी मुद्दे पर मोदी

Fri, 14 Feb 2025 09:11 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा पूरी करके शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न विषयों पर उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका में अदाणी समूह को लेकर जारी विवाद को लेकर भी सवाल किया गया।

विज्ञापन


'क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक में कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ मामले पर चर्चा हुई?' के सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति 'वसुधैव कुटुम्बकम' की है, हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते है न बैठते हैं न बात करते हैं।'

ट्रंप ने उनकी मेजबानी की
इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को फ्रांस से अमेरिका पहुंचे और गुरुवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार के दिन) को ट्रंप ने उनकी मेजबानी की। रिपब्लिकन नेता ने पिछले महीने दूसरे कार्यकाल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद पहली द्विपक्षीय वार्ता की मेजबानी की। वार्ता के दौरान भारत और अमेरिका ने रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने में एक बड़ी छलांग लगाने का फैसला किया।
विज्ञापन


भारत-अमेरिका समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी कर रहे
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी उत्कृष्ट बैठक हुई और उनकी ये बातचीत भारत-अमेरिका मित्रता को महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगी। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप अक्सर एमएजीए के बारे में बात करते हैं। भारत में हम विकसित भारत की दिशा में काम कर रहे हैं, जिसका अमेरिकी संदर्भ में मतलब एमआईजीए है। भारत-अमेरिका समृद्धि के लिए मेगा साझेदारी कर रहे हैं।'

विदेश सचिव ने कही यह बात
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर संयुक्त राज्य अमेरिका की एक बहुत ही सार्थक यात्रा पूरी की है। राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा है। यह यात्रा इस बात का संकेत है कि दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को कितनी प्राथमिकता देते हैं। राष्ट्रीय खुफिया विभाग की नई नियुक्त निदेशक तुलसी गबार्ड ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने एलन मस्क और विवेक रामास्वामी से मुलाकात की। व्हाइट हाउस में चर्चा 4 घंटे तक चली। चर्चा में कई विषयों पर चर्चा हुई। रणनीतिक और सुरक्षा सहयोग, रक्षा, व्यापार और आर्थिक जुड़ाव, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क से लेकर क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तक संबंधों के पूरे दायरे पर चर्चा की गई।

द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक करने पर फोकस
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, '...व्यापार और निवेश के क्षेत्र में दोनों नेताओं ने मिशन-500 की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक करके 500 बिलियन डॉलर करना है...'
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें