फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Closing: फेड के फैसले से पहले हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 144 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Wed, 14 Dec 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार बुधवार के दिन उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 144.61 अंकों की बढ़त के साथ 62677.91 अंकों पर जबकि निफ्टी 52.30 अंकों की बढ़त के साथ 18660.30 अंकों पर बंद हुआ। फेड की ओर से ब्याज दरों पर फैसले के दिन बाजार में मजबूती दिखी। बुधवार के कारोबारी सेशन में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 10 प्रतिशत का उछाल आया जबकि यस बैंक के शेयर 8% तक टूटे हैं। बुधवार के कारोबारी सेशन में बैंक निफ्टी पहली बार 44 हजार के पार पहुंचा और क्लोज भी हुआ। यह 102 अंकों की तेजी के साथ 44049 के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार के ट्रेडिंग सेशन में यह 44151 के ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचा।  

विज्ञापन


# प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्सों का क्या रहा हाल?

इंडेक्स बंद हुए हाई लो परिवर्तन % परिवर्तन समय
बीएसई मिडकैप 26,393.13 26,440.81 26,287.74 0.0059 153.93 16:28:17
सेंसेक्स 62,677.91 62,835.11 62,591.28 0.0023 144.61 16:28:21
बीएसई स्मॉलकैप 29,986.62 30,040.05 29,854.31 0.0068 201.13 16:28:17
इंडिया VIX 12.885 13.0825 11.5275 0.0002 0.0025 15:32:15
निफ्टी मिडकैप 100 32,863.20 32,937.15 32,734.80 0.006 195.9 15:31:25
निफ्टी स्मॉलकैप 100 10,138.85 10,165.85 10,081.80 0.0071 71.4 15:31:25
निफ्टी स्मॉलकैप 50 4,498.85 4,513.95 4,482.35 0.0048 21.6 15:31:25
निफ्टी 100 18,837.25 18,872.65 18,817.35 0.003 55.6 15:31:25
निफ्टी 200 9,870.85 9,887.70 9,860.95 0.0033 32.95 15:31:25
निफ्टी 50 18,660.30 18,696.10 18,632.90 0.0028 52.3 15:31:25


# निफ्टी 50 के टॉप गेनर 

विज्ञापन


# निफ्टी 50 के टॉप लूजर 



# इन सेक्टराें में रही बढ़त 

बुधवार के दिन घरेलू शेयर बाजार में मेटल, आईटी, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते हुए बंद हुए। 9 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी और मेटल सेक्टर के शेयरों की मजबूती से बाजार बुधवार को हरे निशान पर बंद हुए।  अमेरिकी मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों ने बाजार पर दबाव घटाने का काम किया। उम्मीद कि इससे फेड की ब्याज दर बढ़ाने की नीति भी प्रभावित होगी। बुधवार के दिन निफ्टी 50 इंडेक्स 0.28% बढ़कर 18,660.30 पर और एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.23% बढ़कर 62,677.91 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान दोनों इंडेक्स 0.5% चढ़े थे। बता दें कि भारत की खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े भी 10 महीनों में पहली बार भारतीय रिज़र्व बैंक की लक्ष्य सीमा के भीतर आ गया है।



# सेंसेक्स के इन शेयरों में रही तेजी 

बुधवार के कारोबारी सेशन में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, NTPC, स्टेट बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। इस दौरान नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, ICICI बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट दिखी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपए में आज 34 पैसे की मजबूती दर्ज की गई और यह 82.46 के स्तर पर बंद हुआ।मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.81 के स्तर पर बंद हुआ था।



# यूको बैंक के शेयर 52 हफ्तों के ऑल टाइम हाई पर पहुंचे
 

Trending Videos
विज्ञापन

# एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों ने किया कमजोर प्रदर्शन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें