फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 85 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Mon, 02 May 2022 03:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ। 

 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और दिनभर के कारोबार के बाद दोनों इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 483 अंक या 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 56,577 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 145 अंक या 0.85 फीसदी फिसलकर 17 हजार के नीचे 16,958 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स 631 अंक तक टूटा था। 

शुक्रवार को 460 अंक टूटा था सेंसेक्स
बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ खुलकर अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 460 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 57,061 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 142 अंक या 0.83 फीसदी फिसलकर 17,102 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें