फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahbaz Sharif's Super Tax : शहबाज शरीफ का एलान, पाकिस्तान में बड़े उद्योगों पर लगेगा 'सुपर टैक्स'

Fri, 24 Jun 2022 04:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि सुपर टैक्स लगाने का पहला मकसद है गरीबों को महंगाई की मार से बचाकर उन्हें राहत पहुंचना। दूसरा मकसद है देश को दिवालिया होने से बचाना। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ववर्ती इमरान सरकार की कर्मण्यता और भ्रष्टाचार के कारण देश कंगाल होने की कगार पर खड़ा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान बजट: शाहबाज शरीफ - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शु्क्रवार को देश के बड़े उद्योगों पर 10 फीसदी सुपर टैक्स लगाने का एलान किया है। इस टैक्स के दायरे में देश के सीमेंट, स्टील और ऑटोमोबाइल सेक्टर के उद्योग आएंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान पीएम ने सुपर टैक्स लगाने के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि इसकी मदद से देश में बढ़ रही महंगाई और नगदी की कमी की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। इससे देश को दिवालिया होने से बचाया जा सकेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि सुपर टैक्स लगाने का पहला मकसद है गरीबों को महंगाई की मार से बचाकर उन्हें राहत पहुंचना। पाक पीएम ने ये बातें पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के साथ बातचीत में कही है।
विज्ञापन


इस बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा है कि सुपर टैक्स लगाने का दूसरा मकसद है देश को दिवालिया होने से बचाना। उन्होंने कहा कि देश में पूर्ववर्ती इमरान की सरकार की कर्मण्यता और भ्रष्टाचार के कारण देश कंगाल होने की कगार पर खड़ा है। 

आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में पाक संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान हुए ड्रामे और उसमें हार के बाद इमरान खान ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में शहबाज शरीफ को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें