फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spicejet: स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी समेत कई लोगों ने कंपनी छोड़ी, कंपनी ने कही यह बात

Tue, 12 Mar 2024 12:24 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Spicejet: स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सहित वाणिज्यिक टीम के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ दी है। यह बदलाव कंपनी में रणनीतिक पुनर्गठन के हिस्से के तहत किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook/FlySpiceJet
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर कंपनी स्पाइसजेट में एक बड़े बदलाव की खबर सामने आ रही है। कंपनी मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सहित वाणिज्यिक टीम के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से कंपनी छोड़ दी है। कंपनी के अनुसार यह बदलाव रणनीतिक पुनर्गठन के तहत किया गया है। हाल के दिनों में कंपनी के राजस्व और लोड फैक्टर में लगातार और महत्वपूर्ण वृद्धि देखी जा रही है।  हाल ही में फंड जुटाने के साथ, स्पाइसजेट ने पूर्व के सभी विवादों के समाधान की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी क्षमता बढ़ाने, तेजी से बढ़ने और भारतीय विमानन क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तत्पर है। इसके तहत कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन में रणनीतिक पुनर्गठन के तहत उसके वाणिज्यिक दल के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एयरलाइन के मुख्य परिचालन अधिकारी अरुण कश्यप और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने अपना इस्तीफा दे दिया है।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा, 'स्पाइसजेट के रणनीतिक पुनर्गठन के तहत मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी सहित वाणिज्यिक दल के कई सदस्यों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।' प्रवक्ता ने कहा कि हाल में पूंजी जुटाने के साथ ही कंपनी पिछले सभी विवादों के समाधान की प्रक्रिया तेज कर रही है और राजस्व तथा यात्रियों की संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें