फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Employment: सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में नरमी, मामूली बढ़ा रोजगार

Thu, 06 Apr 2023 06:53 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की संयुक्त निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियाना डी लीमा ने कहा, 2022-23 की अंतिम तिमाही के अंत में सेवा क्षेत्र फरवरी में मिली गति के बूते आगे बढ़ा। नए कारोबारी ऑर्डर व उत्पादन में वृद्धि से इसे समर्थन मिला।
विज्ञापन
pmi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कारोबारी ऑर्डर मिलने की गति धीमी पड़ने की वजह से देश में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नरम पड़ गईं। हालांकि, रोजगार में मामूली वृद्धि देखी गई। बुधवार को जारी मासिक सर्वे के मुताबिक, एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक मार्च में घटकर 57.8 रह गया। फरवरी में यह 12 साल के उच्च स्तर 59.4 पर पहुंच गया था। सेवा क्षेत्र की गतिविधियां लगातार 20वें महीने बढ़ी हैं।
विज्ञापन


एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की संयुक्त निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलियाना डी लीमा ने कहा, 2022-23 की अंतिम तिमाही के अंत में सेवा क्षेत्र फरवरी में मिली गति के बूते आगे बढ़ा। नए कारोबारी ऑर्डर व उत्पादन में वृद्धि से इसे समर्थन मिला। हालांकि, वृद्धि का मुख्य कारक विनिर्माण क्षेत्र ही रहा। मौजूदा जरूरतों के लिए कंपनियों के पास पर्याप्त क्षमता है। इससे सेवा क्षेत्र में रोजगार मामूली रूप से बढ़ा है। हालांकि, इसमें लगातार 10वें महीने बढ़ोतरी देख गई है। किराये पर ऑफिस लेने में भारतीयों ने अमेरिकी कंपनियों को पीछे छोड़ा

सीबीआरई की रिपोर्ट : देश में 9 फीसदी बढ़कर 1.26 करोड़ वर्ग फुट पहुंच गई मांग
भारतीय कंपनियों ने लीज/पट्टे पर कार्यालय स्थल लेने के मामले में चालू कैलेंडर साल 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में अमेरिकी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। इस दौरान कार्यालय स्थल की कुल मांग में घरेलू कंपनियों की हिस्सेदारी 50 फीसदी रही है। 2022 पहली बार भारतीय कंपनियों ने इस मामले में अमेरिकी फर्मों को पीछे छोड़ा था। सीबीआरई इंडिया ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा, देश के 9 प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च में कार्यालय स्थल की मांग 9 फीसदी बढ़कर 1.26 करोड़ वर्ग फुट पहुंच गई। 2022 में यह 40 फीसदी बढ़कर 5.66 करोड़ वर्ग फुट पहुंच गई। घरेलू कंपनियों ने 2.78 करोड़ वर्ग फुट और अमेरिकी कंपनियों ने 2.04 करोड़ वर्ग फुट कार्यालय स्थल किराये पर लिया। 
विज्ञापन


चीनी उत्पादन 3 फीसदी घटकर 299.6 लाख टन
नई दिल्ली। देश का चीनी उत्पादन विपणन वर्ष 2022-23 के पहले छह महीने में 3 फीसदी घटकर 299.6 लाख टन रह गया। इस्मा के मुताबिक, एक साल पहले उत्पादन 309.9 लाख टन रहा था। यूपी में चीनी उत्पादन 89 लाख टन रहा है। 

2.5 लाख नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ेंगे
सरकार ने 5 साल में 2.50 लाख मेगावॉट हरित ऊर्जा क्षमता जोड़ने की योजना बनाई है। नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा, सालाना 50 हजार मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के लिए बोलियां मंगाने का फैसला किया गया है। 

एपल पहला खुदरा स्टोर मुंबई में खोलेगा
एपल का भारत में पहला खुदरा स्टोर मुंबई में खुलेगा। एपल इंक ने बुधवार को कहा, यह स्टोर अप्रैल अंत तक शुरू हो जाएगा। एपल ने 2020 में भारत में ऑनलाइन स्टोर लॉन्च किया था। उसकी योजना 2021 में ऑफलाइन खुदरा स्टोर खोलने की थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें