फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Product: डेयरी उत्पादों का आयात कर सकता है भारत, पशुपालन सचिव ने कहा- 2022-23 में स्थिर रहा दूध उत्पादन

Thu, 06 Apr 2023 06:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेयरी सचिव ने कहा, देश में दूध आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। स्किम्ड मिल्क पाउडर का पर्याप्त भंडार है। लेकिन, डेयरी उत्पादों और विशेष रूप से वसा, मक्खन एवं घी का स्टॉक पिछले साल सेकम है।
विज्ञापन
दूध - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूध उत्पादन स्थिर रहने से आपूर्ति संबंधी कमी को पूरा करने के लिए भारत मक्खन और घी जैसे डेयरी उत्पादों का आयात कर सकता है। 2011 में आखिरी बार इन उत्पादों का आयात किया गया था।
विज्ञापन

पशुपालन एवं डेयरी सचिव राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि पिछले साल गांठदार त्वचा रोग की वजह से 1.89 लाख मवेशियों की मौत हो गई। मौसम की मार, महंगा चारा और तमाम दुश्वारियों की वजह से 2022-23 में दूध उत्पादन स्थिर रहा। लेकिन, घरेलू मांग 8-10 फीसदी बढ़ गई। उन्होंने कहा, दक्षिणी राज्यों में दूध के भंडार की स्थिति के आकलन के बाद अगर जरूरी हुआ तो सरकार डेयरी उत्पादों के आयात के मामले में हस्तक्षेप करेगी। 

दूध आपूर्ति में कोई बाधा नहीं
डेयरी सचिव ने कहा, देश में दूध आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है। स्किम्ड मिल्क पाउडर का पर्याप्त भंडार है। लेकिन, डेयरी उत्पादों और विशेष रूप से वसा, मक्खन एवं घी का स्टॉक पिछले साल सेकम है। आमतौर पर दूध उत्पादन सालाना 6% की दर से बढ़ रहा है। हालांकि, 2022-23 में यह कम होगा।
विज्ञापन


लाभकारी नहीं होगा आयात
सिंह ने कहा कि आयात इस समय लाभकारी नहीं हो सकता है क्योंकि हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। अगर वैश्विक कीमतें ऊंची हैं तो आयात करने का कोई मतलब नहीं है। हम देश के बाकी हिस्सों में उत्पादन का आकलन करेंगे और फिर फैसला लेंगे। 

पाम तेल आयात 28 फीसदी बढ़कर 7.50 लाख टन
देश का पाम तेल आयात मार्च, 2023 में 28 फीसदी बढ़कर 7.50 लाख टन पहुंच गया। फरवरी में आयात 5.86 लाख टन रहा था। मामले से जुड़े पांच डीलरों ने बताया, पाम तेल पर अधिक छूट मिलने से रिफाइनरी कंपनियों ने सोया व सूरजमुखी तेल का कम आयात किया। इससे सोया तेल आयात 27 फीसदी घटकर 2.59 लाख टन रह गया। सूरजमुखी तेल में 4 फीसदी गिरावट रही।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें