फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सेवा क्षेत्र PMI, रोजगार में हुई वृद्धि

Mon, 06 Jan 2020 01:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

नए व्यापार के सृजन से भारत में सेवा क्षेत्र का पीएमआई सूंचकांक पांच माह के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
employment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएचएस मार्कीट के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर माह में सेवा सूचकांक 53.3 पर पहुंच गया। यह नवंबर 2019 में 52.7 था। आईएचएस मार्कीट की मुख्य अर्थशास्त्री पॉलियान डे लीमा ने कहा कि सूचकांक के 50 से नीचे रहने पर गिरावट और इससे ऊपर रहने पर अच्छा माना जाता है। यह जुलाई के बाद अभी तक का शीर्ष स्तर है। इसका संकेत है कि अर्थव्यवस्था में छाए सुस्ती के बादल छटने लगे हैं। रोजगार में वृद्धि होने से लोगों के पास भी आय के नए साधन आ गए हैं, जिससे खर्च करना भी बढ़ेगा। 

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी हुई बढ़ोतरी

साल 2019 के आखिरी माह यानी दिसंबर में देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ है। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, इससे रोजगार के मोर्चे पर भी सुधार हुआ है। कारखानों के नए ऑर्डर और उत्पादन में तेजी की वजह से देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार देखने को मिला। नवंबर 2019 की बात करें, तो तब आईएचएस मार्केट इंडिया का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) 51.2 पर था।

वैश्विक स्तर पर अधिक मांग से कुल बिक्री बढ़ी

मासिक सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई के बाद नए कारोबार ऑर्डर सबसे तेज गति से बढ़े हैं और नए कारोबारी ऑर्डर विनिर्माण क्षेत्र की हालत में सुधार को दर्शाते हैं। इतना ही नहीं, वैश्विक स्तर पर अधिक मांग से कुल बिक्री बढ़ी है। लगातार 26वें महीने नए निर्यात ऑर्डर में वृद्धि हुई है। 

कारखानों ने मांग में सुधार का लाभ उठाया

इस संदर्भ में आईएचएस मार्केट की प्रधान अर्थशास्त्री पोलियाना डी लीमा ने कहा कि, 'कारखानों ने मांग में सुधार का लाभ उठाया और मई माह के बाद सबसे तेजी से उत्पादन को बढ़ाया है। साथ ही दिसंबर में रोजगार और खरीद के मोर्चे पर भी नए सिरे से बढोतरी हई है।' आगे लीमा ने बताया कि सर्वेक्षण में कारोबारी विश्वास के मोर्चे पर कुछ सतर्कता दिखाई दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें