फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 660 अंक चढ़ा, निफ्टी 21600 के पार

Fri, 19 Jan 2024 10:04 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 635 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,822 अंक पर और एनएसई निफ्टी 169 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,631 अंक पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में तीन दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। बाजार के लगभग सभी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 635 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,822 अंक पर और एनएसई निफ्टी 169 अंक यानी 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,631 अंक पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.83 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.95 फीसदी की तेजी दिखी।

विज्ञापन


वैश्विक मोर्चे पर, एशियाई बाजार उच्च स्तर पर खुले, वॉल स्ट्रीट इक्विटी में भी तेजी दिखी। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले सत्र के दौरान शुद्ध रूप से 9,901.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,977.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एनएसई के सभी 15 सेक्टर शुक्रवार को हरे निशान में कारोबार करते दिखे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी आईटी के शेयरों का प्रदर्शन एनएसई प्लेटफॉर्म से बेहतर रहा और इनमें क्रमश: 1.01 फीसदी और 1.22 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन


एक शेयरों में टेक महिंद्रा निफ्टी में टॉप गेनर के रूप में कारोबार करता दिखा। यह स्टॉक 2.74 प्रतिशत बढ़कर 1,392.3 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। विप्रो, कोल इंडिया, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर 1.92 प्रतिशत तक चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें