फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 21700 के पास पहुंचा

Wed, 17 Jan 2024 10:02 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सुबह लगभग 9 बजकर 24 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 811 अंक या 1.11% की गिरावट के साथ 72,317 स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर निफ्टी50  223 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 21,809 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद, भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स बुधवार को लगातार दूसरे दिन लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 1150 अंक टूटा जबकि निफ्टी कमजोर होकर 21700 के करीब पहुंच गया। बाजार में इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफसी बैंक के शेयरों में नरमी से गिरावट आई।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

बैंक के तिमाही परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं रहने के बाद इसमें बिकवाली दिखी। सुबह लगभग 9 बजकर 24 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 811 अंक या 1.11% की गिरावट के साथ 72,317 स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर निफ्टी50  223 अंक या 1.01% की गिरावट के साथ 21,809 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

निवेशकों को महज 15 मिनट में 21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार में 800 अंकों से अधिक की गिरावट से महज 15 के दौरान ही निवेशकों को करीब 21 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

एचडीएफसी बैंक के शेयर 7% तक फिसले

एचडीएफसी बैंक के शेयर दिसंबर तिमाही के परिणामों के बाद बुधवार को 7% से अधिक गिरकर 1,560 रुपये के दिन के निचले स्तर पर आ गए। शुद्ध लाभ में 34% की वृद्धि के बावजूद, निवेशक ऋण वृद्धि और मार्जिन पर दृष्टिकोण से निराश दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें