फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में मजबूती बरकरार, सेंसेक्स 167 अंक चढ़ा, निफ्टी 22400 के पार

Wed, 24 Apr 2024 10:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 152.05 (0.20%) अंकों की बढ़त के साथ 73,908.99 के स्तर पर जबकि निफ्टी 41.71 (0.19%) अंक उछलकर 22,409.70 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरे निशान पर कारोबार की शुरूआत हुई। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 152.05 (0.20%) अंकों की बढ़त के साथ 73,908.99 के स्तर पर जबकि निफ्टी 41.71 (0.19%) अंक उछलकर 22,409.70 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान बाजार के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करने वाला इंडिया VIX फिसलकर 10.18 पर पहुंच गया।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई प्रुडेंशिएल के शेयरों में छह प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर के शेयरों में चार प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। यह गिरावट कंपनियों के चौथी तिमाही नतीजों के जारी होने के बाद नजर आ रही है। सेंसेक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और टाटा मोटर्स के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। हालांकि, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट दिखी।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें