फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 19450 के पार पहुंचा

Fri, 04 Aug 2023 10:32 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 283.23 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 65,523.91 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 93.45 (0.48%) अंक उछलकर 19,475.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पहली बार मुनाफे में आने के बाद जोमैटो के शेयर सात प्रतिशत तक उछले हैं।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में पॉजिटिव शुरुआत हुई है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 283.23 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 65,523.91 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 93.45 (0.48%) अंक उछलकर 19,475.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। पहली बार मुनाफे में आने के बाद जोमैटो के शेयर सात प्रतिशत तक उछले हैं। आयशर मोटर्स के शेयरों में 2% का उछाल है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। ऑटो, बैंक, वित्तीय सेवाओं, एफएमसीजी, आईटी, और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिख रही है। निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी है।

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ओपनिंग के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें