फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: भारत की जीडीपी 2031 तक होगी दोगुनी, एसएंडपी का दावा- सालाना 6.7 फीसदी की दर से बढ़ेगी हमारी अर्थव्यवस्था

Fri, 04 Aug 2023 06:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 एसएंडपी ने चालू वित्त वर्ष में 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। इस आधार पर भारत समूह20 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा। पिछले माह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष में विकास का अनुमान बढ़ाकर 6.1% कर दिया था।
विज्ञापन
GDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएंडपी ग्लोबल ने कहा है ब्याज दरों में बढ़ोतरी और वैश्विक मंदी से अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद 2031 तक भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़कर दोगुना हो जाएगी। इसका आकार 3.4 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 6.7 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगा। एजेंसी ने कहा, सालाना 6.7 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से जीडीपी बढ़ेगी। विनिर्माण और सेवाओं के निर्यात और उपभोक्ता मांग के कारण यह तेजी बनी रहेगी। 

विज्ञापन

एसएंडपी ने चालू वित्त वर्ष में 6 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है। इस आधार पर भारत समूह20 में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होगा। पिछले माह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चालू वित्त वर्ष में विकास का अनुमान बढ़ाकर 6.1% कर दिया था। आरबीआई ने 6.5% वृद्धि का अनुमान लगाया है। एसएंडपी को उम्मीद है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी 4,500 डॉलर तक बढ़ सकती है।

सरकार के पास निवेश की सीमित गुंजाइश- सीईए
वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कहना है कि निवेश दर को 29 प्रतिशत से बढ़ाकर कम से कम 35 प्रतिशत करने की जरूरत है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सहित निजी क्षेत्र को निवेश दर बढ़ानी चाहिए, क्योंकि सरकार के पास सीमित वित्तीय गुंजाइश है। सीईए ने सुझाव दिया कि इस संबंध में प्रमुख पहलों में घरेलू कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार का विकास और निवेश आकर्षित करने के लिए अच्छी तरह से लक्षित राजकोषीय प्रोत्साहन शामिल होना चाहिए।

भारत को 2030 तक 7-7.5 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि हासिल करने के लिए विनिर्माण क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कुशल श्रम, बेहतर भौतिक बुनियादी ढांचे, अच्छी तरह से स्थापित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और बड़े घरेलू बाजार के मामले में देश के तुलनात्मक लाभ को देखते हुए विनिर्माण एक प्रमुख विकास क्षेत्र होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें