फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 345 अंक फिसला, निफ्टी 17700 के नीचे

Mon, 22 Aug 2022 09:25 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (22 अगस्त 2022) को सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नजर आई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिली।  इस दौरान सेंसेक्स लगभग 345 अंक फिसलकर फिलहाल 59,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 118 अंक गिरकर 17639 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 

इससे पहले, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (22 अगस्त 2022) को सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नजर आई। डाऊ जोंस 300 अंत को नैस्डैक 260 अंकों तक लुढ़का। बड़ी रैली के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। ग्रोथ सेक्टर के स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा।

विज्ञापन


वहीं, एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी 75 अंक नीचे लुढ़क कर 17669 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यूरोपीय बाजार भी मिले-जुले ढंग से कारोबार कर रहे है। भारतीय बाजार में घरेलु संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने नकद में 1633 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें