फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: भारतीय बाजार कमजोरी के साथ खुला, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, निफ्टी 17600 के नीचे

Wed, 07 Sep 2022 09:37 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 425 अंकों तक नीचे लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल निफ्टी 58,821.31 के लेवल पर तो निफ्टी 17,554.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय बाजार में खराब शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स 425 अंकों तक नीचे लुढ़क गया जबकि निफ्टी में भी 100 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल निफ्टी 58,821.31 के लेवल पर तो निफ्टी 17,554.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान एयरटेल के शेयरों में दो प्रतिशत की कमजोरी दिख रही है।

इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिले। एक दिन की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजार में गिरावट आई। डाऊ जोंस में 173 अंकों की कमजोरी आई तो नैस्डैक 86 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक में लगातार सातवें दिन मंदी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में गिरावट दिखी। एसजीएक्स निफ्टी 200 अंक फिसलकर 17500 के नीचे फिसल गया। जापान के निकेई में 300 अंकों की कमजोरी आई जबकि कोस्पी भी करीब 1.5% तक टूटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें