फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: डॉलर के लगातार मजबूत होने से सोना 107 रुपये चढ़ा, चांदी में भी 563 रुपये की तेजी

Tue, 06 Sep 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: मंगलवार को सोना 107 रुपये प्रति दस ग्राम की मजबूती के साथ 51,092 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। वहीं, चांदी 563 रुपये मजबूत होकर 54,639 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिकी। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मंगलवार को 107 रुपये की तेजी आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतों में आई यह तेजी रुपये के टूटने और डॉलर के लगातार मजबूत होने के कारण हुआ। मंगलवार को सोना 107 रुपये प्रति दस ग्राम की मजबूती के साथ 51,092 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सोशन में सोना 50,985 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


चांदी में भी उछाल 
मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी उछाल दिखी। चांदी 563 रुपये मजबूत होकर 54,639 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिकी। बाजार के जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती है। मंगलवार को भारतीय रुपया 12 पैसे टूटकर 79.90 के स्तर पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट में भी सोना और चांदी मजबूत
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Market) में सोना मजबूत हाेकर 1715 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी सपाट तरीके से 18.41 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की कीमत पर ट्रेड कर रही है। 

विज्ञापन


रूस के यूरोप के लिए नेचुरल गैस की सप्लाई बंद करने के बाद सोना मजबूत
एचडीएफसी बैंक के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोर होने यूरोप में ऊर्जा पर खर्च बढ़ने से लोग सोना में निवेश को सुरक्षित मानकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे कीमतों में उछाल दिख रही है। उन्होंने कहा कि रूस की ओर से नेचुरल गैस की सप्लाइ रोक देने से यूरोप में ऊर्जा का खर्च बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें