फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 58311.09, निफ्टी 17374.90 पर

Mon, 08 Aug 2022 09:32 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला और Dow Jones 75 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ। Nasdaq में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां कमजोरी का रुख देखने को मिला।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में सपाट ढंग से शुरुआत हुई। सेंसेक्स 58311.09, निफ्टी 17374.90 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (8 अगस्त 2022) को दुनिया के बाजारों से मिलेजुले संकेत मिले।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला और Dow Jones 75 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ। Nasdaq में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों की बात करें तो यहां कमजोरी का रुख देखने को मिला। SGX निफ्टी 0.31 फीसदी टूटा है। जापान का निक्केई भी नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है।

भारतीय बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बीते शुक्रवार को नकद में 1606 करोड़ रुपये की खरीदारी जबकि घरेलू निवेशकों ने 496 करोड़ रुपये की बिकवाली की। कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बरकरार है। कच्चे तेल में 27 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दिख रही है। यह लगभग 14 फीसदी तक लुढ़क चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें