फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बजट के दिन शुरुआती सुस्ती के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 21750 के पार

Thu, 01 Feb 2024 10:08 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जबकि, जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024 के साथ संसद पहुंच चुकी हैं। सुबह 11 बजे से उनका बजट भाषण शुरू होगा। वित्त मंत्री के बजट भाषण पर बाजार की नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन
बजट 2024 - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरिम बजट के दिन शेयर बाजार में बजट के दिन जबरदस्त एक्शन दिख रहा है। पॉजिटिव शुरुआत के बाद बाजार में सुस्ती दिखी। हालांकि शुरुआती दबाव से निकलकर बाजार फिर हरे निशान पर लौट आया है। गुरुवार को सेंसेक्स 219.05 (0.30%) अंकों की बढ़त के साथ71,960.01 के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 58.46 (0.27%) अंक मजबूत होकर 21,784.15 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, मीडिया और फार्मा सेक्टर के शेयरों में जबकि, जबकि आईटी सेक्टर के शेयरों पर दबाव दिख रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 2024 के साथ संसद पहुंच चुकी हैं। सुबह 11 बजे से उनका बजट भाषण शुरू होगा। वित्त मंत्री के बजट भाषण पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

बजट में हुई घोषणाओं के आधार तय होगी बाजार की चाल

भले ही हाल के वर्षों में इक्विटी बाजार पर केंद्रीय बजट का प्रभाव कम हो गया है, फिर भी बजट पर बाजार की नजर बनी रही है। दलाल स्ट्रीट पर बजट के असर को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। बजट में हुई घोषणाओं के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बजट के दिन शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स का हाल

अंतरिम  बजट के दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

एनएसई निफ्टी पर हो रहे कारोबार का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें