फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Holiday Today: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, बीएसई और एनएसई में नहीं होगी ट्रेडिंग

Mon, 01 May 2023 09:49 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Holiday Today: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध जानकारी के दोनों प्रमुख एक्सचेंज एनएसई और बीएसई में महाराष्ट्र दिवस के अवसर कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार में अब 2 मई को ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंज के मुताबिक इक्विटी इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में सोमवार को कारोबार नहीं होगा।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज सोमवार यानी 1 मई को बाजार में कारोबार नहीं होगा। आज बाजार में महाराष्ट्र दिवस की छुट्टी है। आज शेयर बाजार के विभिन्न एक्सचेंजों पर कोई कमाकाज नहीं होगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर उपलब्ध जानकारी के दोनों प्रमुख एक्सचेंज एनएसई और बीएसई में महाराष्ट्र दिवस के अवसर कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार में अब 2 मई को ट्रेडिंग होगी। एक्सचेंज के मुताबिक इक्विटी इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में सोमवार को कारोबार नहीं होगा। इसके साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट में भी 1 मई को कारोबार नहीं होगा।

विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी सुबह के सत्र यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। सोमवार को शाम के सत्र यानी शाम 5 बजे से कारोबार होगा। महाराष्ट्र में आज महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है। दरअसल, 1 मई, 1960 को बॉम्बे स्टेट का विभाजन कर महराष्ट्र और गुजरात राज्य का गठन किया गया था। इस दिन को दोनों राज्य अपनी स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें