Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में मंगलवार को बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स 964 अंकों तक उछलता नजर आया। आखिरकार सेंसेक्स बाजार बंद होते समय 579 अंक चढ़कर 59,720 अंकों पर तो निफ्टी 194 अंकों की बढ़त के साथ 17,816 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से मिलने वाले सकारात्मक संकेतों के बीच हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुए। आज से शुरू होने वाली फेड की बैठक से पहले दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 964 अंकों तक उछलता नजर आया। आखिरकार सेंसेक्स बाजार बंद होते समय 579 अंक चढ़कर 59,720 अंकों पर तो निफ्टी 194 अंकों की बढ़त के साथ 17,816 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
भारतीय बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बढ़िया खरीदारी देखने को मिली। श्रीसीमेंट, ग्रासिम, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और कोल इंडिया जैसी कंपनियों के शेयर मंंगलवार को टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर अपोलो हॉस्पीटल, सिप्ला, सन फार्मा, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और डॉ रेड्डी जैसी कंपनियों के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे। नेस्ले को छोड़कर सेंसेक्स बेंचमार्क के सभी 29 शेयरों हरे निशान पर बंद हुए।