फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: एक दिन की मंदी के बाद बाजार में फिर हरियाली लौटी, सेंसेक्स 556 अंक चढ़ा, निफ्टी 18250 पार

Thu, 04 May 2023 09:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 555.95 (0.91%) अंकों की मजबूत उछाल के साथ 61,749.25 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 165.95 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 18,255.80 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ।  
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालू हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूती दिखी है। बुधवार को लाल निशान पर बंद होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को फिर हरियाली लौट आई है। इस दौरान सेंसेक्स 555.95 (0.91%) अंकों की मजबूत उछाल के साथ 61,749.25 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 165.95 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 18,255.80 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। 

गुरुवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर शेयर

सोना 940 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा, चांदी 660 रुपये उछली 

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 940 रुपये की तेजी के साथ 62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 660 रुपये की तेजी के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें