फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Opening Bell: बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत; सेंसेक्स 60 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार

Thu, 04 May 2023 09:48 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Opening Bell: वायदा कारोबार की वीकली एक्सपासयरी के दिन शुरुआती कारोबार में बजाज कंज्यूमर के शेयरों आठ प्रतिशत की बढ़त जबकि हैवेल्स के के शेयर दो प्रतिशत की गिरावट के कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर जबकि 14 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई है। इस दौरान सेंसेक्स 72.43 (0.12%) अंकों की बढ़त के साथ 61,265.73 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 32.20 (0.18%) अंकों की मजबूती के साथ 18,122.05 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वायदा कारोबार की वीकली एक्सपासयरी के दिन शुरुआती कारोबार में बजाज कंज्यूमर के शेयरों आठ प्रतिशत की बढ़त जबकि हैवेल्स के के शेयर दो प्रतिशत की गिरावट के कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर हरे निशान पर जबकि 14 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत हाेकर 81.67 के स्तर पर पहुंच गया है।

 हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

गुरुवार के शुरुआती ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें