हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट क्लोजिंग हुए। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक खुले तो हरे निशान पर बंद होने से पहले अपनी अधिकतम बढ़त गंवा बैठे। आइए जानते हैं बाजार का पूरा हाल विस्तार से।
घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक शुक्रवार को एक बार फिर सपाट बंद हुए। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी अपने शुरुआती बढ़त बरकरार रखने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
कारोबार के समापन के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19.63 (-0.02%) अंकों की गिरावट के साथ 74,294.96 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला निफ्टी 75.81 (0.33%) अंकों की मामूली बढ़त के साथ 23,346.40 स्तर पर बंद हुआ।