फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: एफएंडओ की एक्सपायरी के दिन बाजार में नया हाई; सेंसेक्स 666 अंक चढ़ा, निफ्टी 26200 पार

Thu, 26 Sep 2024 03:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: वायदा व विकल्प कारोबार की एक्सपायरी के दिन बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 86,000 की दहलीज पर पहुंचा और  महज 164 अंक नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 26,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। वायदा व विकल्प कारोबार की एक्सपायरी के दिन बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 86,000 की दहलीज पर पहुंचा और  महज 164 अंक नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 26,200 के पार पहुंचने में सफल रहा।

सेंसेक्स-निफ्टी लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड स्तरों पर

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को लगातार छठे सत्र में रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचकर बंद हुए। वायदा व विकल्प कारोबार की एक्सपायरी के दिन बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों से मजबूती आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 86,000 की दहलीज पर पहुंचा और  महज 164 अंक नीचे बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी पहली बार 26,200 के पार पहुंचने में सफल रहा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 666 अंक, या 0.78% की बढ़त के साथ 85,836 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा। वहीं, निफ्टी 212 अंकों, यानी 0.81% की बढ़त के साथ पहली बार 26,216 पर बंद हुआ।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 476.97 लाख करोड़ रुपये हुआ

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.72 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 476.97 लाख करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आईटीसी, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर सेंसेक्स में सबसे ज्यादा योगदान करने वाले शेयर रहे। वहीं दूसरी ओर, केवल एलएंटी और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी ऑटो सूचकांक में 2.5% की बढ़त

निफ्टी ऑटो सूचकांक में गुरुवार को 2.3% की बढ़त आई। यह वृद्धि कर्नाटक सरकार की ओर से घरेलू ऑटो निर्माताओं के लिए एक राहत भरी घोषणा के बाद आई। राज्य सरकार ने एलान किया है कि वह हाइब्रिड कारों के निर्माण पर करों में छूट देगी। इसके साथ ही, इलेक्ट्रिक कार बनाने पर प्रोत्साहन राशि देने की भी पेशकश की गई है।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें