फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: रिलायंस और इंफोसिस में मजबूती से सेंसेक्स 820 अंक चढ़ा, निफ्टी 24350 के पार पहुंचा

Fri, 09 Aug 2024 04:03 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को सेंसेक्स 819.69 (1.03%) अंकों की बढ़त के साथ 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 250.50 (1.04%) अंक मजबूत होकर 24,367.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार दो दिनों तक लाल निशान पर बंद होने के बाद घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 819.69 (1.03%) अंकों की बढ़त के साथ 79,705.91 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 250.50 (1.04%) अंक मजबूत होकर 24,367.50 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी बैंक भी 0.65% चढ़कर 50,484.50 पर पहुंच गया।

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियां का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 450 लाख करोड़ रुपये हो गया। कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचसीएलटेक और स्टेट बैंक के शेयरों में 2% से 2.7% तक की बढ़त दर्ज की गई।

सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारेाबार करते दिखे

शुक्रवार को सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। ऑटो, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर 1% से 2% तक चढ़े। वहीं, इंडिया VIX 7.45% लुढ़ककर 15.37 पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें