फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शुरुआती कमजोरी के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 690 अंक चढ़ा, निफ्टी 21450 के पार

Wed, 24 Jan 2024 04:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 689.76 (0.98%) अंकों की बढ़त के साथ 71,060.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 215.16 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के लेवल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार एक्शन दिखा। ऐसे तो मिलेजुले वैश्विक संकतों के बाद बुधवार की सुबह बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई पर बैंकिंग, फार्मा, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के कारण बाजार में तेजी लौटी। बुधवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 689.76 (0.98%) अंकों की बढ़त के साथ 71,060.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 215.16 (1.01%) अंकों की बढ़त के साथ 21,453.95 के लेवल पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.12 (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें