फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: रिकॉर्ड स्तरों से शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 240 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 28 Jun 2024 04:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन नए ऑल टाइम हाई के बाद शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी। शुक्रवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 210.45 (0.26%) अंकों की गिरावट के साथ 79,032.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 33.91 (0.14%) अंक फिसलकर 24,010.60 पर बंद हुआ। भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

रिलायंस का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा

शुक्रवार के कारोबारी सत्र के दौरान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 21 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह भारत की पहली कंपनी है। कंपनी के शेयर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,129.85 रुपये के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह बढ़त रिलायंस जियो की ओर से अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स में इजाफा करने के बाद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें