फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में मजबूती वापस लौटी; सेंसेक्स 770 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार पहुंचा

Fri, 23 May 2025 03:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स में 770 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत उछलकर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 243.46 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,853.15 पर आ गया। आइए जानते हैं, शेयर बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 770 अंक की बढ़त दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत उछलकर 81,721.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 243.46 अंक या 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,853.15 पर आ गया।

विज्ञापन


दरअसल, शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा आरबीआई से रिकॉर्ड लाभांश की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई थी। साप्ताहिक आधार पर बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।

बीते आखिरी कारोबारी दिन बीएसई के 30 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स ने सपाट शुरुआत के बाद वापसी की थी और 769.09 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 81,721.08 पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार के दौरान यह 953.18 अंक या 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 81,905.17 पर पहुंच गया था। बीएसई पर 2,361 शेयरों में तेजी आई, जबकि 1,589 शेयरों में गिरावट आई थी। ऐसे ही 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। एनएसई निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 24,853.15 पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें