फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: सुस्ती के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का, निफ्टी 19400 से फिसला

Thu, 09 Nov 2023 07:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सुस्ती के बाद फिसला बाजार; सेंसेक्स 143 अंक लुढ़का, निफ्टी 19400 से फिसला
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के पहले शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 143.41 (0.22%) अंकों की गिरावट के साथ 64,832.20 जबकि निफ्टी 48.21 (0.25%) अंक टूटकर 19,395.30 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.29 रुपये (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ।

गुरुवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर ये रहे

एचएएल और एयरबस के बीच हुआ करार 

एचएएल और एयरबस ने आज नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान ए-320 परिवार के विमानों के लिए एमआरओ सुविधाएं स्थापित करने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सबसे बड़ी यूरोपीय विमान निर्माण कंपनी के साथ यह सहयोग भारत में विमान रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) उद्योग में आत्मनिर्भरता प्राप्त करके मेक-इन-इंडिया मिशन को मजबूत करेगा। 

इस साझेदारी के तहत एयरबस ए320 फैमिली टूल पैकेज की आपूर्ति करेगी और ए-320 परिवार के विमानों के लिए एमआरओ सुविधा स्थापित करने के लिए एचएएल को विशेष परामर्श सेवाएं प्रदान करेगी। एचएएल और एयरबस के बीच साझेदारी देश में एमआरओ सेवाओं की बढ़ती मांग का समर्थन करेगी और वाणिज्यिक बेड़े, विशेष रूप से ए320 परिवार के विमानों का विस्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें