फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में लगातार सातवें दिन बहार, सेंसेक्स पहली बार 63 हजार के पार, निफ्टी ने 18750 लांघा

Wed, 30 Nov 2022 05:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 417.81 अंकों (0.67%) की बढ़त के साथ 63,099.65 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 140.30 अंकों (0.75%) की बढ़त के साथ 18758.35 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें दिन हरे निशान पर बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 417.81 अंकों (0.67%) की बढ़त के साथ 63,099.65 अंकों के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 140.30 अंकों (0.75%) की बढ़त के साथ 18758.35 अंकों पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में हुडको के शेयरों में 9% की बढ़त दिखी। वहीं, आईआरएफसी के शेयर 7 प्रतिशत तक टूटे। बुधवार को शेयर बजार ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 63 हजार के पार पहुंचा।

विज्ञापन


63303 के इंट्रा डे हाई पर पहुंचा सेंसेक्स 
बुधवार के कारोबारी सेशन में यह 63303 के इंट्रा डे हाई पर पहुंचा। निफ्टी 140 अंकों की मजबूती के साथ 18758 के लेवल पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी ने पहली बार 18,800 का लेवल भी पार किया। यह 18,816 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।सेंसेक्स ने महज 14 महीने के भीतर 60 हजार के लेवल से से 63 हजार के स्तर का सफर तय किया है। रुपए में भी बुधवार को आज 30 पैसे की शानदार मजबूती आई और यह 81.42 के स्तर पर बंद हुआ।

बुधवार के टॉप गेनर शेयर 
शेयर बाजार में बुधवार के दिन ऑटो इंडेक्स, एफएमसीजी, मेटल्स और रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक मजबूती दिखी। रियल्टी इंडेक्स में 1.45 फीसदी, मेटल सेक्टर में 1.81 फीसदी, एफएमसीजी में एक फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 1.72 फीसदी का उछाल आया। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखे। 
विज्ञापन


इन शेयरों में दिखा उछाल

  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • हिदुस्तान यूनिलीवर
  • पावरग्रिड
  • भारती एयरटेल
विज्ञापन

विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार का रुझान बदला

शेयर बाजार - फोटो : pixabay
कोटक सिक्योरिटीज के रिटेल इक्विटी सेगमेंट के प्रमुख श्रीकांत चौहन के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार में आखिरी समय पर बाजार का रुझान बदला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने नए सिरे से दोनों बेंचमार्क सूचकांकों में खरीदारी की और बाजार को ऑल टाइम हाई की ओर जाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, मजबूत यूरोपीय बाजारों ने दूसरी तिमाही की जीडीपी डेटा घोषणा से पहले निवेशकों की भावना को और मजबूत किया। भारतीय बाजार को वर्तमान में एक मजबूत बाजार के रूप में देखा जा रहा है। हाल के महीनों में अपने मजबूत मैक्रोइकॉनॉमिक प्रदर्शन के कारण वैश्विक आशंकाओं के बावजूद घरेलू बाजार में मजबूती बनी हुई है। तकनीकी रूप से, निफ्टी में अपट्रेंड की निरंतरता दिख रही है। इसके दैनिक चार्ट पर एक लंबी तेजी वाली कैंडिंल बनी है जो मोटे तौर पर सकारात्मक है। हालांकि, हम उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली की उम्मीद कर सकते हैं। निफ्टी में 18650 का स्तर रुझानों के निर्धारण के लिए महत्वपूर्ण स्तर हो सकता है। निफ्टी सूचकांक 18900-18950 तक जा सकता है। हालांकि, यदि इंडेक्स 18650 के नीचे ट्रेड फिसले तो व्यापारी अपनी लॉन्ग पॉजिशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह 18600-18550 तक फिसल सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें