फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बाजार में तीन दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 303 अंक उछला, निफ्टी 17950 के पार

Fri, 13 Jan 2023 04:59 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबारी सीजन में बैंक, आईटी, मेटल और पीएसयू सेक्टर के शेयरों में मजबूती  दिखी। सेंसेक्स में टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट पर विराम लग गया है। इस दौरान सेंसेक्स 303 अंकों की तेजी के साथ 60261 अंकों पर और निफ्टी  98 अंकों की तेजी के साथ 17956 के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान बैंक निफ्टी 290 अंक उछलकर 42371 अंकों पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी दिन के कारोबारी सीजन में बैंक, आईटी, मेटल और पीएसयू सेक्टर के शेयरों में मजबूती  दिखी। सेंसेक्स में टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर टाइटन के शेयरों में एफ फीसदी की गिरावट देखी गई। रुपया डॉलर के मुकाबले 22 पैसे की मजबूती के साथ 81.33 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें