फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indians Praised in US: एक फीसदी भारतीय अमेरिका के कुल टैक्स कलेक्शन का 6% करते हैं अदा, सांसद ने की प्रशंसा

Fri, 13 Jan 2023 02:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indians Praised in US: यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपने पहले भाषण में जॉर्जिया के कांग्रेस सदस्य ने एक सुव्यवस्थित इमिग्रेशन प्रक्रिया की गुहार लगाई। 
विज्ञापन
Rich McCormick - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसद रिक मेकॉर्मिक ने अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के लोगों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीयों की आबादी हमारे देश में महज एक प्रतिशत है पर वे कुल कर संग्रह का छह प्रतिशत अदा करते हैं। 

यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में अपने पहले भाषण में जॉर्जिया के कांग्रेस सदस्य ने एक सुव्यवस्थित इमिग्रेशन प्रक्रिया की गुहार लगाई। 

साथ ही सांसद ने इस बात पर भी जोर दिया कि ये समुदाय देश में समस्या पैदा नहीं करता है और कानूनों का पालन करता है।

मैककॉर्मिक पेशे से एक डॉक्टर हैं और जॉर्जिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 8 नवंबर 2022 के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के बॉब क्रिश्चियन  को मात दी थी। सदन में अपने पहले भाषण के दौरान 54 वर्षीय मैककॉर्मिक ने गुरुवार को यह भी  कहा कि उनके समुदाय में हर पांच डॉक्टरों में एक भारतीय होता है। इसके साथ ही उन्होंने संसद में भारतीय अमेरिकियों को महान देशभक्त, ईमानदार नागरिक और अच्छा दोस्त बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें