सेंसेक्स 152.12 अंक की बढ़त के साथ 65,780.26 अंक पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी 46.10 अंक के लाभ से 19,574.90 अंक पर बंद हुआ। इस बीच जानकारी मिल कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 34 पैसे टूटकर 83.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
सोने में 150 रुपये की गिरावट
कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
चांदी 1,500 रुपये लुढ़की
चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये लुढ़ककर 75,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,936 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी की कीमत घटकर 23.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।