फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिखा उछाल, सेंसेक्स 39 हजार के पार, निफ्टी में 150 अंकों की मजबूती

Wed, 24 Apr 2019 04:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में लगातार दिन की गिरावट के बाद बुधवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 39 हजार के पार हो गया, वहीं निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की मजबूती देखने को मिली। कच्चे तेल में नरमी का असर बाजार में देखने को मिला। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 490 अंक की बढ़त के साथ 39054.68 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स और निफ्टी 150.20 अंकों की तेजी के साथ 11726.15 के स्तर पर बंद हुआ है। 

इस वजह से दिखी तेजी

शेयर बाजार में तेजी के दो बड़े कारण देखने को मिले। पहला कच्चे तेल के दामों में आधा फीसदी की कटौती और दूसरा निवेशकों द्वारा लोकसभा चुनावों में भाजपा द्वारा सरकार बनाने की संभावना। कच्चा तेल आज 74.14 डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 30 में 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान के साथ करोबार कर रहे थे, और इनमें उपरी स्तर का सर्किट लग गया। 

इन शेयरों में दिखी तेजी

जिन शेयरों में आज तेजी देखने को मिली, उनमें एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, यस बैंक, एचडीएफसी (बैंक समेत) और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। बैंक शेयरों के अलावा आईटी, मीडिया, फार्मा, रियल्टी और दूसरे फाइनेशिंयल शेयरों में भी जोरदार बढ़त देखने को मिली।

निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.26 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 1.21 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.75 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। हालांकि आज के कारोबार में ऑटो शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.42 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऑयल एंड गैस शेयरों में आज जोरदार रिकवरी आई जिसके चलते बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.32 फीसदी की ऊछाल के साथ बंद हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें