SEBI: भारतीय प्रतिभूति व विनियम बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मुंबई में सोमवार को कहा कि जेन स्ट्रीट से जुड़ी हुई चिंताओं के बाद बोर्ड अपनी निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा साथ ही निगरानी बढ़ाई जाएगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने मुंबई में सोमवार को कहा कि जेन स्ट्रीट से जुड़ी हुई चिंताओं के बाद बोर्ड अपनी निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाएगा साथ ही निगरानी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा इस मामले पर सेबी तथा एक्सचेंजो दोनों स्तरों पर लगातार निगरानी की जाती रहेगी। पांडे ने सोमवार को डिपॉजिटरी सीडीएसएल और एनएसडीएल द्वारा विकसित प्रॉक्सी एडवाइजरी और ई-वोटिंग ऐप को लॉन्च किया। इसे अवसर पर उन्होंने कहा कि निगरानी को मजबूत करने के लिए निगरानी तंत्र को और उन्नत किया जाएगा और जिसमें निवेशकों को किसी भी तरह से नुकसान न हो सके।
विज्ञापन
पांडे ने बताया कि जेन स्ट्रीट जांच को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है, साथ ही नियामक साप्तिक समाप्ति अनुबंधों से निवेशकों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन कर रहा है और नए आंकड़ों के आधार पर भविष्य में फैसले लिए जाएंगे। उनकी यह टिप्पणी सेबी द्वारा शुक्रवार को जेन स्ट्रीट ग्रुप की संस्थाओं द्वारा अवैध रूप से लाभ कमाने जिसमें 4,843.57 करोड़ रुपये जब्त करने के निर्देश के बाद आई है।
एफएंडओ एक्सपासरी पर टिप्पणी करते हुए पांडे ने कहा कि सेबी पिछले तीन महीनों में बाजार की गतिविधि पर एक श्रेव्त पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है, संभवत आज या कल तक इस पर घोषणा हो सकती है। उम्मीद कि जा रही है कि इस साप्ताहिक और मासिक एक्सपायरी अनुबंधों के बीच में निवेशकों के नुकसान की तुलना की जाएगी और इसमें आयु वर्ग के अनुसार विभाजित डेटा शामिल होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने शेयरधारक मतदान के महत्व पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बोर्ड की नियुक्तितयों, कार्याकारी वेतन, विलय और अन्य कंपनी मामलों के निर्णयों में निवेशकों की भूमिका होती है। इसलिए निवेश्क बोर्ड की नियुक्तियों, कार्यकारी मुआवजे, विलय और अन्य रणनीतिक निर्णयों के मामले पर मतदान करते हैं। कई बार रिटेल निवेशकों को मतदान की प्रक्रिया का चुनौतीपूर्ण लगती है। इसलिए ई-वोटिंग इवेंस्टर ऐप को लॉन्च किया गया है, जो रिटेल निवेशकों को पूरी जानकारी देगा साथ ही उनकी परेशानियों को दूर करेगा।