फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPO Listing: आईपीओ लिस्टिंग की समयसीमा घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव, सेबी ने लोगों से मांगी राय

Sun, 21 May 2023 05:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा, जारीकर्ता को जल्द से पूंजी मिलेगी जिससे उसे व्यापार करने में आसानी होगी और निवेशकों को अपने निवेश की शुरुआती क्रेडिट का अवसर मिलेगा।
 
विज्ञापन
SEBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने आईपीओ के बंद होने के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग की समय सीमा मौजूदा छह दिन से घटाकर तीन दिन करने का प्रस्ताव किया है। साथ ही इस प्रस्ताव पर लोगों से तीन जून तक राय मांगी है। लिस्टिंग और ट्रेडिंग की समयसीमा में कटौती से शेयर जारीकर्ता के साथ ही निवेशकों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन


सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा, जारीकर्ता को जल्द से पूंजी मिलेगी जिससे उसे व्यापार करने में आसानी होगी और निवेशकों को अपने निवेश की शुरुआती क्रेडिट का अवसर मिलेगा।

टेलीकॉम कंपनियों के पुराने टैरिफ प्लान की जांच नहीं करेगा ट्राई
इधर, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा कि टेलीकॉम कंपनियों के सभी पुराने प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्लान की कोई जांच नहीं की जा रही है। टैरिफ प्लान वेरिफिकेशन से जुड़े मुद्दे पर दूरसंचार नियामक ने कहा, शिकायतें मिलने पर प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनलिमिटेड 5जी डाटा के ऑफरों को ध्यान में रखकर ट्राई ने सभी पुराने प्रतिस्पर्धी टैरिफ प्लान की जांच का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें