फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: खुद को PMO का अधिकारी बताने वाले ठग किरण पटेल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, 12 ठिकानों पर छापे

Sat, 20 May 2023 10:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि ठग किरण पटेल के खिलाफ उसने गुजरात में एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ली। उस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को गुमराह करने के लिए पीएमओ अधिकारी के रूप में लोगों को ठगने का आरोप है।
 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले किरण पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि ठग किरण पटेल के खिलाफ उसने गुजरात में एक दर्जन स्थानों पर तलाशी ली। उस पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को गुमराह करने के लिए पीएमओ अधिकारी के रूप में लोगों को ठगने का आरोप है।

विज्ञापन


एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 19 मई को चलाए गए तलाशी अभियान में अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज के अलावा अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। बयान में कहा गया है, जम्मू-कश्मीर और अन्य जगहों पर उसकी गतिविधियों के संबंध में आगे की जांच जारी है। ईडी ने आरोप लगाया कि पटेल ने आपराधिक इरादे से, उच्च स्तर के जाली साधनों का इस्तेमाल किया, खुद को पीएमओ में सेवारत वरिष्ठ सरकारी अधिकारी डॉ किरण पटेल, अतिरिक्त निदेशक, पीएमओ (रणनीति और अभियान)' के रूप में प्रस्तुत किया। दरअसल, जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके आधार पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

20 लाख रुपये का रिश्वत मांगने के मामले में एक गिरफ्तार 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुजरात के राजकोट में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त से जुड़े 20 लाख रुपये की कथित रिश्वत मांगने के मामले में एक निजी सलाहकार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी सलाहकार सचिन जशनी को शिकायतकर्ता व्यापारी से 2 लाख रुपये का आंशिक भुगतान प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), राजकोट के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीरज सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सिंह की ओर से कथित तौर पर रिश्वत ली जा रही थी।

गुजरात सीआईडी ने अमेजन इंडिया के दो अधिकारियों के खिलाफ एनसी शिकायत दर्ज की

गुजरात क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपोर्टमेंट (सीआईडी) ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन इंडिया के दो नोडल अधिकारियों के खिलाफ लंबित साइबर धोखाधड़ी के मामलों के बारे में जानकारी साझा नहीं करने के आरोप में गैर-संज्ञेय (एनसी) शिकायत दर्ज की है। सीआईडी ने अमेजन इंडिया के नोडल अधिकारियों अंकुर शर्मा और शुभम शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 175 और 176 के तहत 17 जनवरी को शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उन लोगों के लिए सजा का प्रावधान है, जो कानूनी रूप से बाध्य होने के बावजूद लोक सेवक को दस्तावेज या जानकारी पेश करने से 'जानबूझकर चूक' करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें