फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Offshore Deals: अदाणी के विदेशी सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा सेबी, तीन कंपनियों पर शक

Sun, 02 Apr 2023 05:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शेयर बाजार नियामक सेबी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने बताया, आरोप है कि इन तीनों कंपनियों ने 13 साल में अदाणी समूह की कुछ गैर सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश संबंधी कई लेन-देन किए हैं। सेबी यह जांच कर रहा है कि इन सौदों में 'जुड़े पक्ष लेन-देन' के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अदाणी समूह और विदेश की कम से कम तीन कंपनियों के बीच सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा है। ये तीनों कंपनियां अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी से स्वामित्व के स्तर पर अथवा निवेश या अन्य किसी रूप में जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन

शेयर बाजार नियामक सेबी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने बताया, आरोप है कि इन तीनों कंपनियों ने 13 साल में अदाणी समूह की कुछ गैर सूचीबद्ध कंपनियों में निवेश संबंधी कई लेन-देन किए हैं। सेबी यह जांच कर रहा है कि इन सौदों में 'जुड़े पक्ष लेन-देन' के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।

भारतीय नियमों के अनुसार रक्त संबंधी, प्रमोटर समूह व सूचीबद्ध कंपनियों की अनुषंगी इकाइयों को 'जुड़ा पक्ष' माना जाता है। जुड़े पक्षों के लेन-देन की जानकारी सेबी को देना जरूरी है। अदाणी समूह के प्रवक्ता ने बताया है कि विनोद, अदाणी परिवार व प्रमोटर समूह का हिस्सा हैं, लेकिन किसी भी सूचीबद्ध अदाणी इकाई या अनुषंगी कंपनी के प्रबंधन से जुड़े किसी पद पर नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें