बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को म्यूचुअल फंडों के लिए आईपीओ-पूर्व शेयर प्लेसमेंट में निवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि, उन्हें एंकर राउंड में निवेश करने की अनुमति दी गई है।
आईपीओ के मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने के लिए नियामक ने उठाया कदम
एक सूत्र ने बताया कि यह कदम आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने और तरलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। सूत्र ने कहा, “हमने म्यूचुअल फंड्स से कहा है कि वे शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में निवेश न करें, बल्कि एंकर राउंड में निवेश करें।”