फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 5.5 अरब डॉलर बढ़कर $692.5 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

Fri, 21 Nov 2025 05:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर रह गया। वहीं स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.327 अरब डॉलर बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.543 अरब डॉलर बढ़कर 692.576 अरब डॉलर रह गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में समग्र भंडार 2.699 अरब डॉलर घटकर 687.034 अरब डॉलर हो गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Labour Codes: भारत में चार नए लेबर कोड लागू; 29 पुराने कानून खत्म, श्रम ढांचा पूरी तरह बदला

विदेशी मुद्रा आस्तियां बढ़कर 562.29 अरब डॉलर हो गई

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक, विदेशी मुद्रा आस्तियां 152 मिलियन डॉलर बढ़कर 562.29 अरब डॉलर रह गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

स्वर्ण भंडार बढ़कर 106.857  अरब डॉलर हो गया

आरबीआई ने कहा कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.327 अरब डॉलर बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा किस्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर)  56 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.65 अरब डॉलर हो गए। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.779 अरब डॉलर रह गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें