फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: सेबी ने फाइनेंस इंफ्लुएंसर अस्मिता पटेल समेत पांच पर लगाया प्रतिबंध, ठगी से इकट्ठा किए 53 करोड़ रुपये

Sat, 08 Feb 2025 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने गुरुवार को इन फाइनेंस इंफ्लुएंसर्स अस्मिता ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, अस्मिता जिंदल पटेल, जितेश जेठालाल पटेल, किंग ट्रेडर्स, जैमिनी एंटरप्राइजेज, यूनाइटेड एंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 
विज्ञापन
SEBI - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बाजार नियामक संस्था सेबी ने छह कथित वित्तीय सलाहकार निकायों को प्रतिबंधित कर दिया है। जिन निकायों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें अस्मिता पटेल ग्लोबल स्कूल और फाइनेंस इंफ्लुएंसर अस्मिता पटेल का नाम भी शामिल है। इन निकायों पर आरोप हैं कि इन्होंने बिना पंजीकरण कराए लोगों को निवेश सलाह दी और इन सेवाओं के जरिए इन निकायों ने 53 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई। सेबी ने गुरुवार को इन फाइनेंस इंफ्लुएंसर्स अस्मिता ग्लोबल स्कूल ऑफ ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, अस्मिता जिंदल पटेल, जितेश जेठालाल पटेल, किंग ट्रेडर्स, जैमिनी एंटरप्राइजेज, यूनाइटेड एंटरप्राइजेज को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। 
विज्ञापन


वित्तीय सलाहकारों पर क्या हैं आरोप
सेबी ने नोटिस में इन छह निकायों से पूछा है कि उनसे क्यों न करोड़ों रुपये की वसूली की जाएं। आरोप है कि इन कथित वित्तीय सलाहकारों और निकायों ने लोगों को गुमराह कर उन्हें ट्रेडिंग संबंधी कोर्स में दाखिला दिलाया और बाजार को लेकर लोगों से झूठे वादे किए। अस्मिता पटेल ने खुद को बाजार की बड़ी जानकार के रूप में पेश किया और बड़े-बड़े वादे किए और दावा किया जा रहा है कि इन्होंने एक लाख से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार के बारे में जानकारी देने के बदले मोटी कमाई की। लोगों को विशेष स्टॉक में ही निवेश के लिए लालच दिया गया। 

सेबी के आदेश में कहा गया है कि इन इकाई के कृत्यों से यह स्पष्ट है कि इन्होंने शिक्षा प्रदान करने के बहाने छात्रों/निवेशकों/प्रतिभागियों को निवेश सेवाएं प्रदान कर रहीं थी और इन्होंने प्रतिभागियों से फीस के रूप में 53 करोड़ रुपये इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें