फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबी का निर्देश: गलत बिक्री और शुल्क के लिए ट्रस्टी जिम्मेदार, म्यूचुअल फंड कंपनियां बनाएं नियम

Sat, 08 Jul 2023 05:33 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

नियामक ने कहा, एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के बोर्ड एक यूनिट धारक सुरक्षा समिति का गठन करेंगे। ट्रस्टियों को सुनिश्चित करना होगा कि एएमसी को संपत्ति का आधार बढ़ाने के लिए गलत बिक्री से रोकने के लिए पर्याप्त प्रणालियां हैं।
विज्ञापन
SEBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूचुअल फंड में मिस-सेलिंग, कर्मचारियों की ओर से बाजार के दुरुपयोग और अन्य गड़बड़ियों के लिए ट्रस्टी जिम्मेदार होंगे। सेबी ने कहा, म्यूचुअल फंड इसके लिए नियम बनाएं। आदेश एक जनवरी, 2024 से लागू होगा। सेबी ने आदेश में ग्राहकों के हितों की रक्षा को लेकर ट्रस्टियों की जवाबदेही बढ़ा दी है।

विज्ञापन


नियामक ने कहा, एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) के बोर्ड एक यूनिट धारक सुरक्षा समिति का गठन करेंगे। ट्रस्टियों को सुनिश्चित करना होगा कि एएमसी को संपत्ति का आधार बढ़ाने के लिए गलत बिक्री से रोकने के लिए पर्याप्त प्रणालियां हैं। साथ ही, एएमसी के पास कर्मचारियों और संबंधित संस्थाओं द्वारा बाजार के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रणाली हो। ट्रस्टी प्रणालीगत जांच के लिए जिम्मेदार होंगे, ताकि वितरकों की ओर से गलत बिक्री सहित धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोका जा सके। म्यूचुअल फंड को एएमसी की ली जाने वाली फीस और खर्चों की निष्पक्षता सुनिश्चित करनी होगी।

जुलाई के 5 दिनों में 22,000 करोड़ का विदेशी निवेश
बाजार की तेजी के साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का निवेश जारी है। इस माह के पहले पांच कारोबारी दिनों में इन्होंने घरेलू बाजार में 21,944 करोड़ का शुद्ध निवेश किया है। इसके साथ चालू वित्त वर्ष में कुल शुद्ध निवेश 1.24 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में चालू वित्त वर्ष में 2020-21 के 2.74 लाख करोड़ के निवेश का रिकॉर्ड टूट सकता है। अप्रैल में 11,631 करोड़, मई में 43,838 करोड़, जून में 47,148 करोड़ का निवेश हुआ है।
विज्ञापन


1.85 अरब डॉलर बढ़ गया विदेशी मुद्रा भंडार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जून को समाप्त सप्ताह में 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते में भंडार 2.90 अरब डॉलर घटा था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून वाले सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति बढ़कर 527.979 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि, सोने का भंडार 47.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 43.83 अरब डॉलर रह गया।

एचडीएफसी बैंक का कर्ज 0.15% महंगा
एचडीएफसी बैंक ने चुनिंदा अवधि के कर्ज की ब्याज दरों में 0.15 फीसदी की वृद्धि की है। एचडीएफसी लि. के विलय के बाद बैंक ने पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने शुक्रवार को बताया कि तीन महीने की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर 0.10 फीसदी और 6 माह की अवधि के लिए 0.05 फीसदी तक बढ़ा दी गई है। एक रात के कर्ज पर ब्याज दर 0.15 फीसदी तक बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें