फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FRL-Reliance merger: सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर ग्रुप को जारी किया नोटिस, अमेजन की याचिका पर अगली सुनवाई 23 फरवरी को

Wed, 09 Feb 2022 12:23 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SC Issues Notice To Future Group: एफआरएल-रिलायंस विलय सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फ्यूचर ग्रुप को नोटिस जारी किया। इस मध्यस्थता पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ डाली गई अमेरिकी ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट आगामी 23 फरवरी को सुनवाई करेगा। 

 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफआरएल-रिलायंस विलय सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फ्यूचर ग्रुप को नोटिस जारी किया। इस मध्यस्थता पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ डाली गई अमेरिकी ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट आगामी 23 फरवरी को सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन


अमेजन-फ्यूचर के बीच क्या है विवाद
अमेजन ने 2019 में 1500 करोड़ रुपये में फ्यूचर कूपन (फ्यूचर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) में 49% हिस्सेदारी खरीदी थी। इस डील के तहत अमेजन को 3 से 10 साल के अंदर फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी खरीदने का भी अधिकार मिल गया था, लेकिन 2020 में फ्यूचर ग्रुप ने अपने रिटेल, होलसेल और लॉजिस्टिक्स बिजनेस को रिलायंस रिटेल को 24,713 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा कर दी। अमेजन की ओर से इस डील पर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद से यह विवाद खड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें