फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: स्टेट बैंक ने MCLR में वृद्धि की, होम लोन की ईएमआई में होगा इजाफा

Tue, 16 Aug 2022 07:35 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI: एसबीआई के MCLR में बढ़ोतरी से ऐसे सभी लोन के ईएमआई बढ़ जाएंगे जो MCLR बेंचमार्क के आधार पर लिए गए हैं।  इसके साथ ही एसबीआई ने EBLR (External Benchmark Lending Rate) और Repo Rate linked lending rate भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
state bank of india - फोटो : SBI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने MCLR (Marginal Cost of funds based lending rate) में 20 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। ये दरें 15 अगस्त से लागू हो गईं हैं। 

एसबीआई के MCLR में बढ़ोतरी से ऐसे सभी लोन के ईएमआई बढ़ जाएंगे जो MCLR बेंचमार्क के आधार पर लिए गए हैं।  इसके साथ ही एसबीआई ने EBLR (External Benchmark Lending Rate) और Repo Rate linked lending rate भी बढ़ा दिया है।

एसबीआई ने तिमाही एमसीएलआर को 7.15% से बढ़ाकर 7.35% कर दिया है। वहीं छहमाी एमसीएलआर को 7.45% से 7.65% कर दिया है। इसके साथ ही वार्षिक एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.7%, दो वर्षों के एमसीरएलआर को बढ़ाकर 7.9% जबकि तीन साल के एमसीएलआर को बढ़ाकर 8% कर दिया गया है।

बैंक के इस कदम से एमसीएलआर के आधार पर दिए जाने वाले ऋणों की ईएमआई बढ़ जाएगी। इससे फैसले से सबसे अधिक लंबी अविधि के लिए दिए जाने वाले होम लोन प्रभावित होंगे क्योंकि वे एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें