फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: एसबीआई ने घटाई ब्याज दरें, 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की; लोन लेना होगा सस्ता

Mon, 16 Jun 2025 03:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजर्व बैंक के फैसले के बाद अधिकतर बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दर घटा दी हैं और जिन्होंने नहीं घटाई हैं, वो भी जल्द ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई ने जमा पर ब्याज दर में भी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने का फैसला किया।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। स्टेट बैंक का यह कदम रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कमी के बाद सामने आया है। ब्याज दरों में कटौती से कर्ज सस्ता हो जाएगा, जिससे मौजूदा कर्जदारों और आगे कर्ज लेने वाले लोगों को फायदा होगा। ब्याज दर में कटौती के बाद एसबीआई की नई रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) ब्याज दर अब 7.75 प्रतिशत होगी। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद फैसला
एसबीआई ने एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग रेट में भी 50 बेसिस पॉइंट की कटौती की है, जिसके बाद नई दरें 8.65 प्रतिशत से कम होकर 8.15 प्रतिशत होगी। एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई हैं। 6 जून को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कमी की थी, जिसके बाद वित्तीय वर्ष 2025 में रेपो रेट 6.5 प्रतिशत के निचले स्तर पर पहुंच गई है। रिजर्व बैंक की छह सदस्यों वाली नीति समिति ने, जिसकी अध्यक्षता रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने की, रेपो रेट में कटौती के पक्ष में वोट किया। 

ये भी पढ़ें- WPI inflation: मई में थोक मुद्रास्फीति घटकर 0.39% पर आई; खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में कमी से आई गिरावट
विज्ञापन
विज्ञापन


एफडी पर भी ब्याज दर घटाई
रिजर्व बैंक ने कैश रिजर्व अनुपात में भी 100 बेसिस पॉइंट की कमी करने का फैसला किया। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद अधिकतर बैंकों ने अपने लोन की ब्याज दर घटा दी हैं और जिन्होंने नहीं घटाई हैं, वो भी जल्द ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई ने जमा पर ब्याज दर में भी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने का फैसला किया। नई जमा दर भी 15 जून से लागू हो गई। 1-2 साल की फिक्सड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है और अब यह 6.50 प्रतिशत है। बैंक ने अमृत वृष्टि योजना में भी ब्याज दर में कटौती की है। वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड रेट पर अतिरिक्त 50 बीपीएस पॉइंट की पेशकश की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें