फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI News: एसबीआई ने आईएमपीएस से लेनदेन की सीमा 5 लाख रुपये तक बढ़ाई, एक फरवरी से देना होगा इतना चार्ज

Tue, 04 Jan 2022 05:26 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Introduces New IMPS Slab: ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई) ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के माध्यम से पैसे के लेन-देन की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
SBI - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारत के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई) ने तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) के माध्यम से पैसे के लेन-देन की सीमा 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, बैंक आपसे 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच आईएमपीएस लेन-देन के लिए 20 रुपये के साथ जीएसटी चार्ज करेगा।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, योनो सहित इंटरनेट बैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से किए गए 5 लाख रुपये तक के आईएमपीएस लेन-देन पर कोई सेवा शुल्क नहीं लगाया है। वहीं ब्रांच चैनल के मामले में, मौजूदा स्लैब में बैंक ब्रांच जाकर किए गए आईएमपीएस के सर्विस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके तहत दो से पांच लाख रुपये के बीच आईएमपीएस ट्रांजैक्शन के लिए चार्ज 20 रुपये के साथ जीएसटी देय होगा। बता दें कि आईएमपीएस पर सर्विस चार्ज एनईएफटी और आरटीजीएस लेन-देन पर सर्विस चार्ज के अनुरूप हैं। नया नियम 1 फरवरी 2022 से लागू होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें